फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Warmroom will be set up on Kedarnath walkway

केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थापित होंगे वॉर्मरूम

Sun, 18 Apr 2021 03:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Warmroom will be set up on Kedarnath walkway
ठंड से किसी यात्री की तबीयत खराब न हो, इसके लिए केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम तक संचालित एमआरपी (मेडिकल रिलीफ प्वाइंट) में वॉर्म रूम स्थापित किए जाएंगे। इस सुविधा से हाइपोथर्मिया से पीड़ित मरीज के उपचार में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर नौ एमआरपी संचालित होंगी। इनके लिए दो वर्ष पूर्व स्थायी ढांचा तैयार किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक एमआरपी में एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक, फार्मसिस्ट और अन्य कार्मिक तैनात किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार एमआरपी में एक-एक वॉर्म रूम (हीटर रूम) स्थापित किए जाएंगे। जहां पर उच्च क्षमता के दो से चार हीटर लगाए जाएंगे। इस सुविधा से जरूरतमंद यात्रियों को ठंड से बचाने के साथ ही हाइपोथर्मिया की स्थिति में इलाज करने में मदद मिलेगी। यही नहीं, केदारनाथ में चिहिृृत स्थानों पर एमआरपी के साथ-साथ अलग से भी वॉर्म रूम का संचालन किया जाएगा, जहां 6 से 8 हीटर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव शासन व निदेशालय को भेजे जा रहे हैं। इसंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed