फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Wadia, CBRI will survey land subsidence and landslide areas: Kothiyal

भू-धंसाव व भूस्खलन क्षेत्रों का वाडिया, सीबीआरआई करेंगे सर्वेक्षण : कोठियाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Wadia, CBRI will survey land subsidence and landslide areas: Kothiyal
खास खबर --
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ घाटी के भूस्खलन व भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का वाडिया व सीबीआरआई से भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। साथ ही ठोस सुरक्षा कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यहां पिछले दो महीने से भू-धंसाव व भूस्खलन हो रहा है। इससे मस्तूरा से उषाड़ा, ताला तक हालात दयनीय हो गई है। लोगों के घरों, गोशाला और खेतों में मोटी दरारें पड़ गई हैं। साथ ही कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे भी जर्जर हो गया है।
यह बात मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कही। दो दिन पूर्व उन्होंने मस्तूरा से उषाड़ा-ताला तक भू-धंसाव व भूस्खलन जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कई प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। यहां उन्होंने हाईवे सहित कई घरों, खेत, पैदल रास्तों का निरीक्षण कर स्थिति को जाना। उन्होंने जीआईसी दैड़ा के पैदल मार्ग के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कर्नल कोठियाल (सेनि) ने बताया कि तुंगनाथ घाटी पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से प्रदेश ही रहीं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान रखती है। यहां तृतीय केदार तुंगनाथ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता भी है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। क्योंकि मस्तूरा से उषाड़ा-ताला तक पूरा क्षेत्र भू-धंसाव व भूस्खलन की जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कई फीट गहरी दरारें पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभवित क्षेत्र का तकनीक से सुधारीकरण किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह, यहां के हालातों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे और वाडिया और सीबीआरआई से क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह पुन: क्षेत्र का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed