{"_id":"5884c90b4f1c1b701bf0065f","slug":"voters-day-meet-new-voter-identification-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर नए वोटर को मिलेंगे पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर नए वोटर को मिलेंगे पहचान पत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 22 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
मतदाता दिवस (25 जनवरी ) की तैयारियों को लेकर डीएम रंजना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों से मतदाता दिवस की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ डीआर जोशी ने बताया कि मतदाता दिवस के मौके पर नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्र ने बताया कि अगस्त्यमुनि में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। खेल विभाग की अंडर 14 व ओपन क्रास कंट्री दौड़ की जाएगी।
विज्ञापन
मिश्रा ने बताया कि मतदाता दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, मनरेगा के कार्यस्थलों पर वोट देने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर सीईओ एससी भट्ट ने भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन