{"_id":"57c46d574f1c1b634b2cb5ec","slug":"vimala-follow-up-the-murder-the-police-empty-handed-for-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमला हत्याकांड फालोअप, पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमला हत्याकांड फालोअप, पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती गांव में विमला देवी हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम अभी भी गांव में डटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से महिला की मौत की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। जांच टीम का मानना है कि महिला की पुत्र वधू के कुछ कहने की स्थिति में आने पर इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम हत्या के सुराग ढूंढने में जुटी है। सोमवार को भी कई ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली है, जिसके आधार पर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। सोमवार को एसपी पीएन मीणा, सीओ बीएस चौहान और चौकी प्रभारी केएस बिष्ट टीम सहित घटनास्थल के पांच सौ मीटर के दायरे में जांच करते रहे। इस दौरान कई ग्रामीणों से पूछताछ कर मृत महिला और गांव के बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ महिला की पुत्रवधू अब भी गहरे सदमे में है। पुलिस के कई प्रयास के बावजूद वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है, विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। महिला की बहू के कहने की स्थिति मेें इस केस की गुत्थी काफी हद तक सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि संभावित साक्ष्यों के आधार पर कुछ कॉल डिटेल निकाली गई हैं, जो इस हत्याकांड में अहम हो सकती है।
विज्ञापन
भोजनमाता थी महिला
जखोली। विमला देवी पिछले 12 वर्ष से गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता का कार्य कर रही थीं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि महिला मृदुभाषी थी। ऐसे में किसी से रंजिश होने का सवाल नहीं उठता।