फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers will fast unto death from 21 for the hospital

अस्पताल के लिए 21 से आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण

Thu, 19 Aug 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers will fast unto death from 21 for the hospital
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों ने 21 अगस्त से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में आंदोलनकारियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर 36 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक सुध नहीं ली। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ग्रामीणों से फोन पर वार्ता कर जल्द गांव आने का भरोसा दिया था लेकिन एक पखवाड़ा बाद भी डा. रावत गांव नहीं आए। कहा कि अब अस्पताल की मांग के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी, इसके लिए 21 अगस्त से आमरण अनशन का निर्णय लिया गया है। इधर, केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। धरने पर दिवाकर गैरोला, प्रियंका तिवारी, अनीता राणा, भगवती प्रसाद, महेंद्र सेमवाल, राजेंद्र भट्ट, बीना देवी, करिश्मा देवी, विश्वेश्वरी देवी, रजनीश गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed