फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers starts making the road themselves

कुदाल-फावड़ा उठा खुद सड़क बनाने में जुटे ग्रामीण

Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers starts making the road themselves
रुद्रप्रयाग के जसोली गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया शुरू। - फोटो : RUDRAPRYAG
जसोली गांव के ग्रामीण खुद ही कुदाल, गैंती-फावड़ा लेकर मोटर मार्ग के निर्माण में जुट गए हैं। श्रमदान से हो रहे इस कार्य में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं। निर्माण के लिए हर परिवार से निर्धारित चंदा भी एकत्रित किया जा रहा है ताकि मशीन से कटिंग व मलबा साफ किया जा सके।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ पट्टी के जसोली गांव के ग्रामीणों ने 20 सितंबर को जसोली-जीआईसी चमकोट मोटर मार्ग निर्माण को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया था। तब, उन्होंने 24 घंटे में कार्रवाई न होने की स्थिति में स्वयं ही श्रमदान से सड़क बनाने की बात कही थी। इसी के तहत तीन दिन पहले से ग्रामीणों ने गैंती-फावड़ा लेकर मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का नेतृत्व ग्राम प्रधान अर्चना चमोली कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से जसोली अनुसूचित बस्ती के साथ ही इंटर कॉलेज चमकोट, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच आसान हो जाती लेकिन शासन, प्रशासन व लोनिवि से सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से सड़क निर्माण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मदनमोहन चमोली, त्रिलोक चौधरी, दिनेश रावत, रामलाल, बिंदी लाल, पुष्कर लाल रमेश मैठाणी, हरीश मैठाणी, ज्योति देवी, मदन लाल, मनोरी लाल का कहना है कि सड़क के अभाव में अब तक ग्रामीण मीलों पैदल नाप रहे हैं। साथ ही बीमार व गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतें होती हैं। अब, ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से जल्द सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इधर, उक्रांद ने भी ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed