{"_id":"67978a819d49153a590f72c2","slug":"villagers-sitting-on-serial-dharna-for-construction-of-motor-bridge-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-110769-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मोटर पुल निर्माण के लिए क्रमिक धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मोटर पुल निर्माण के लिए क्रमिक धरने पर बैठे ग्रामीण
Mon, 27 Jan 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कहा, चार साल में भी पूरा नहीं हो सका है 48 मीटर स्पान पुल का काम
एक फरवरी तक काम शुरू नहीं करने पर हाईवे जाम की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 48 मीटर स्पान पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीण क्रमिक धरने पर बैठ गए। कहा कि विभाग और ठेकेदार की उदासीनता के कारण पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2020 में काम शुरू हुआ था जिसे 2021 में पूरा होना था लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने आगामी एक फरवरी तक काम शुरू नहीं होने पर हाईवे जाम की चेतावनी दी।
सोमवार को भीरी-डमार मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह भंडारी और सचिव रघुवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण भीरी पहुंचे और मोटर पुल का निर्माण नहीं होने पर रोष जताते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन स्थिति जस की तस है। केदारनाथ विस उप चुनाव में भी पुल निर्माण को लेकर आश्वस्त किया गया था लेकिन ढाई माह बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। क्रमिक धरने पर हरिमोहन नेगी, रघुनाथ सिंह चौहान, लखपत रावत, सुदर्शन सिंह, किशोर बिष्ट, शाकम्भरी देवी, सुलोचना देवी, कलावती चौहान, समिति के संरक्षक मदन सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह, पवन, सरपंच बीरबल सिंह बैठे रहे। इधर, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि भीरी-डमार पुल को लेकर डीएम से वार्ता की गई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई जखोली के अभियंता और ठेकेदार से फोन पर बात कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। हैं।
बता दें कि बसुकेदार उप तहसील के डमार क्षेत्र को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से जोड़ने के लिए 11 फरवरी 2016 को पीएमजीएसवाई ने भीरी-डमार मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया था। मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में पूरा हो चुका है। वहीं, सड़क को हाईवे से जोड़ने के लिए 19 फरवरी को मंदाकिनी नदी पर 48 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल का निर्माण शुरू किया गया, जिसे मई 2021 में पूरा होना था। पर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।