फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest against NH in rudraprayag

ग्रामीणों ने एनएच के खिलाफ निकाला जुलूस

Fri, 27 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against NH in rudraprayag
ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों के आंदोलन को दो माह हो गए हैं। अब तक शासन, प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है जिससे जनता में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले व पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शेरसी में एनएच के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऑलवेदर रोड परियोजना में कार्यदायी संस्था की ओर से घटिया कार्य किया गया है। चौड़ीकरण में मानकों को धता बताकर कुछ स्थानों पर 5 तो कुछ स्थानों पर 9 किमी सड़क चौड़ी की गई है। पहाड़ियों को इस तरह से काटा गया है जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। यही नहीं, शेरसी व मैखंडा में आठ माह पूर्व हाईवे चौड़ीकरण के नाम पर ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई है। प्रशासन व एनएच के अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होेंने कहा कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने चक्काजाम व आमरण अनशन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर प्रेमलाल अग्रवाल, विक्रम लाल, सुमित अग्रवाल, हर्ष प्रकाश, जसपाल, गोविंद लाल, प्रेम सिंह, प्रबल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed