फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers objected to the works of the Forest Department in Pabou

पाबौ में वन विभाग के कार्यों पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Wed, 10 Nov 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers objected to the works of the Forest Department in Pabou
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धनपुर पट्टी के पाबौ गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग पर जंगल की सुरक्षा, दीवार बंदी व अन्य कार्य एक ही व्यक्ति को देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को भेजा है। साथ ही कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी व रेंज कार्यालय ने ग्राम प्रधान व वन पंचायत सरपंच से न तो प्रस्ताव मांगे और न किसी प्रकार की चर्चा की है।
विज्ञापन

भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट, सरपंच राजेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान देवेश बिष्ट का कहना है कि वन विभाग के प्रभागीय व रेंज कार्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा पाबौ गांव में जंगल की सुरक्षा, पौधरोपण व दीवार बंदी का कार्य किया गया है। इस मामले में विभाग ने उनसे न तो विचार-विमर्श किए और न प्रस्ताव मांगे। इस कार्य को खुली निविदा के जरिए भी नहीं कराया गया है। पाबौ गांव की 4 हेक्टेयर भूमि में वन पंचायत की भूमि है, जिसके चारों तरफ घना बांज का जंगल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वन विभाग जिस व्यक्ति को कार्य दे रहा है, वह ग्राम प्रहरी का कार्य भी कर रहा है। साथ ही उसी के परिवार को फायर सीजन में आग बुझाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इधर, रेंजर सुभाष नौटियाल ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वन पंचायत में कराए जा रहे कार्य सभी ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed