फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers extinguished the fire in the forest

जंगल में लगी आग ग्रामीणों ने तत्परता से बुझाई

Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers extinguished the fire in the forest
विकासखंड के ग्राम पंचायत तोलब और कर्णधार में शरारती तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाई गई, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अन्यथा वन संपदा को व्यापक नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने वन विभाग से उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अगस्त्यमुनि रेंज के अंतर्गत तोलब व कर्णधार के जंगल में शरारती तत्वों द्वारा शुक्रवार शाम को जंगल में आ लगा दी गई। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष एसपी चमोला व वन पंचायत सरपंच हरेंद्र लाल ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जंगल में लगी आग को बुझाया। साथ ही वन विभाग व प्रशासन को सूचना दी। इधर, डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग को समय रहते बुझा दिया गया था। शरारती तत्वों की पहचान के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed