फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers engaged in making temporary culvert on Mandakini river

मंदाकिनी नदी पर अस्थायी पुलिया बनाने में जुटे ग्रामीण

Fri, 27 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in making temporary culvert on Mandakini river
गस्त्यमुनि ब्लॉक के हाट गांव के ग्रामीणों ने मंदाकिनी नदी पर तैयार की अस्थायी पुलिया। - फोटो : RUDRAPRYAG
बसुकेदार उप तहसील क्षेत्र को यातायात से जोड़ने के लिए एक दशक पूर्व हाट-बष्टी-बांसवाड़ा मोटर मार्ग का निर्माण हो चुका है, लेकिन मार्ग को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग से लिंक करने के लिए मंदाकिनी नदी पर स्वीकृत पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को अगस्त्यमुनि पहुंचने के लिए 35 किमी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने नदी पर अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हाट गांव के ग्रामीण गबनी गांव के समीप मंदाकिनी नदी किनारे पहुंचे और श्रमदान करते हुए कम बहाव वाले स्थान पर पत्थर व लकड़ियों से अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया। गांव के सतेंद्र सिंह पडियार, पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि पुल बनने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हाट-बष्ठी-बांसबाड़ा मोटर मार्ग को गौरीकुंड हाईवे से लिंक करने के लिए गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर 100 मीटर स्पान का पुल बनना है। डिजायन में अंतर के चलते दो माह पूर्व दोबारा 19 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज भट्ट, ईई, लोनिवि, ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed