{"_id":"66f2c32b3c95d333c90f3be8","slug":"villagers-are-quenching-their-thirst-with-rain-water-rudraprayag-news-c-52-sdrn1031-108749-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बारिश के पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बारिश के पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण
Tue, 24 Sep 2024 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
चिलौड़ गांव में जल जीवन मिशन के काम पड़े हैं अधूरे, गहराया पेयजल संकट
गुप्तकाशी। केदारनाथ विधानसभा के कालीमठ घाटी के दूरस्थ चिलौड़ गांव में जल जीवन मिशन के पहले चरण के काम आधे-अधूरे पड़े हैं। साथ ही दूसरे चरण का काम भी अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि ग्रामीण बारिश के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
पूर्व ग्राम मोहन सिंह राणा का कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग बारिश के पानी से प्यास बुझा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने शासन-प्रशासन और जल निगम से गांव की पेयजल योजना को स्रोत से जोड़कर गांव तक जलापूर्ति की मांग की है।
इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि चिलौंड गांव के लिए मुख्य पेयजल लाइन का निर्माण सेंचुरी के चलते लटका हुआ है। स्टोर टैंक का निर्माण हो चुका है। जल्द ही दूसरे चरण में स्रोत से लाइन को जोड़ने सहित अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा सेंचुरी क्षेत्र में पेयजल लाइन निर्माण को लेकर वन विभाग से अनुमति को लेकर पत्राचार के साथ ही अन्य औपचारिकता भी पूरी की जा रही है।