फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Victory procession taken out on dissolution of Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने पर निकाला विजय जुलूस

Tue, 14 Dec 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Victory procession taken out on dissolution of Devasthanam Board
देवस्थानम बोर्ड भंग होने की खुशी में गुप्तकाशी में तीर्थपुरोहितों ने ढोल-दमाऊं के साथ निकाला वि? - फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड विस के आखिरी सत्र में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की खुशी में तीर्थपुरोहितों ने गुप्तकाशी में ढोल-दमाऊं के साथ विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर नाचते-गाते तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी विश्वनाथ मंदिर से बाजार पहुंचे। यहां पर नारेबाजी के साथ उन्होंने खुशी मनाई। कहा कि दो वर्ष के लंबे संघर्ष से उन्हें यह जीत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में केदारनाथ से जुड़े तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी, विश्वनाथ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां से ढोल-दमाऊं के साथ नाचते-गाते उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। नारेबाजी से साथ कहना था कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में उनका दो वर्ष से आंदोलन चल रहा था। इस दौरान केदारनाथ सहित चारधाम में तीर्थपुरेाहित आंदोलनरत रहे। अब, धामी सरकार द्वारा बोर्ड को भंग करने और विस सत्र में बोर्ड भंग की औपचारिकताएं भंग होना उनकी जीत है। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का भंग होना चारधाम तीर्थपुरोहित समाज की जीत है। कहा कि वे सदियों से यात्रा के संचालन में सहयोग करते आ रहे हैं। लेकिन त्रिवेंद्र सिंह सरकार द्वारा उनके ऊपर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था, जो उन्हें किसी भी सूरत में मान्य नहीं था। आखिरकार प्रदेश सरकार ने सही और उचित निर्णय लिया है, जो उनकी जीत है। इसके बाद सभी तीर्थपुरोहित व अन्य लोग वाहनों से ऊखीमठ पहुंचे। वहां भी उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर दिनेश बगवाड़ी, भगवती प्रसाद तिवारी, संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, अंकुर शुक्ला, शशि अवस्थी, विजेंद्र शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed