फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vichitra completed 76 km long race in 7 hours 22 minutes

विचित्र ने 7 घंटे 22 मिनट में पूरी की 76 किमी लंबी दौड़

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vichitra completed 76 km long race in 7 hours 22 minutes
धावक विचित्र सिंह। - फोटो : RUDRAPRYAG
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहन करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित उत्तराखंड अल्ट्रा मैराथन दौड़ में विचित्र सिंह (25) ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ऊखीमठ-जिला मुख्यालय-चंद्रापुरी तक हुई 76 किमी दौड़ को 7 घंटे 22 मिनट में पूरा किया, जो अपने आप में एक कीर्तिमान बन गया है।
विज्ञापन

ऊखीमठ से तड़के चार बजे शुरू हुई अल्ट्रा मैराथन दौड़ में एकमात्र घावक विचित्र सिंह ने प्रतिभाग किया। मैराथन कुंड, भीरी, चंद्रापुरी, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग बाईपास, गुलाबराय होते हुए जिला मुख्यालय होते हुए वापस चंद्रापुरी में संपन्न हुई। इस दौरान धावक विचित्र सिंह ने 7:22 घंटे में 76 किमी का सफर तय किया। जिला प्रशासन की ओर से विचित्र सिंह के साथ पूरी दौड़ के दौरान एंबुलेंस तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। जनपद के चमस्वाड़ा निवासी विचित्र सिंह का कहना है कि इससे पूर्व उत्तराखंड अल्ट्रा मैराथन में 76 किमी का रिकार्ड 8 घंटे 42 मिनट था, लेकिन अब यह रिकार्ड टूट गया गया। उन्होंने बताया कि वे अब तक विभिन्न मैराथन में शामिल हो चुके है, जिसमें वे 22 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। कहा कि उनका सपना अब देश के लिए मेडल जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed