फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicles deployed for school access in bear and leopard-affected areas

Rudraprayag News: भालू और गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल जाने के लिए लगाए वाहन

Wed, 17 Dec 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 17 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles deployed for school access in bear and leopard-affected areas
रुद्रप्रयाग। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही भालू और गुलदार की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 10 और स्कूलों के बच्चों के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने 28 गांवों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए वाहनों से स्कूल पहुंचाने की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को निशुल्क पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि कई स्थानों पर महिलाएं घास लेने जंगल की ओर जाती हैं जहां भालू और गुलदार की सक्रियता बनी रहती है। ऐसे में यह कदम उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक जनपद के इन क्षेत्रों में भालू और गुलदार की सक्रियता बनी रहेगी तब तक यह सभी व्यवस्थाएं जारी रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed