फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicle overturned on the road due to brake failure, two died

ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा वाहन, दो की मौत

Fri, 10 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicle overturned on the road due to brake failure, two died
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गबनी गांव के समीप एक वाहन का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्यूंजा गांव से जखोली ब्लॉक के घंघासू-बांगर के उच्छोला गांव जाते समय एक वाहन पेट्रोल भराने के लिए अगस्त्यमुनि की तरफ आ रहा था, लेकिन गबनी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में वाहन में सवार बलराम (28) पुत्र उमेद लाल, धीरज (32) पुत्र कुंजीलाल, सुरेंद्र लाल (55) और गुड्डू लाल (45) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र लाल व गुड्डू लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वाहन में सवार उमेद लाल ने बताया कि दो दिन पूर्व जखोली के उच्छोला गांव से अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा गांव बरात आई थी। शुक्रवार को विवाह के बाद द्वारबाट (विवाह के बाद की रश्म) में दूल्हे के घर से दुल्हन अपने मायके क्यूंजा गांव आई थी। जहां से शनिवार को पुन: ससुराल वापसी होनी थी। इसी कारण वाहन में पेट्रोल कम होने के कारण वह अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप जा रहे थे, लेकिन मोड पर वाहन का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। उधर, घटना के बाद से उच्छोला गांव में मातम पसरा है। दोनों मृतक और घायल दूल्हा पक्ष के परिवार के व रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इधर, पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed