फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicle fell into a ditch due to darkness, driver dies

अंधेरे के कारण खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Sun, 06 Mar 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into a ditch due to darkness, driver dies
छेनागाड़ से अपने घर की तरफ जा रही एक मैक्स अंधेरा होने के कारण मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के घर-परिवार व गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

शनिवार रात को वाहन चालक सुदर्शन सिंह रौथाण (40), निवासी, पांट्यिूं छेनागाड़ से अपने घर की तरफ जा रहा था कि अंधेरा होने के कारण वाहन मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर छेनागाड़ से लगभग दो किमी पहले अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता रविवार सुबह लगभग आठ बजे पता चला, जब मार्ग पर क्षेत्र के गांवों से वाहन गुजरने शुरू हुए। गुप्तकाशी के थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं गुप्तकाशी जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह राणा ने घटना पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed