फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicle damaged due to stone fall from hill in Banswara

बांसवाड़ा में पहाड़ी से गिरे पत्थर से वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 08 Jan 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicle damaged due to stone fall from hill in Banswara
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में पहाड़ी से गिरे पत्थर से दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : RUDRAPRYAG
तीन दिन से हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन जोन बांसवाड़ा फिर से सक्रिय हो गया है। बुधवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि वाहन में सवार लोग सुरक्षित बच गए। यहां पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर एनएच ने यातायात को विजयनगर-बसुकेदार-गुप्तकाशी मार्ग पर डायवर्ट कर दिया है। ऐसे में लोगों को 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरीकुंड निवासी बच्चीराम अपने 22 वर्षीय पुत्र के साथ वाहन से बुधवार को रुद्रप्रयाग से वापस घर जा रहा थे कि बांसवाड़ा में अचानक वाहन पर पत्थर का गिरा। पिता-पुत्र दोनों तुरंत गाड़ी से उतर गए। बीते 4 जनवरी को भी यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इधर, एनएच के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे पर कार्य चल रहा है। बांसवाड़ा में पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है। मौसम ठीक होने पर हाईवे का निर्माण कार्य तेज गति से किया जाएगा। इसके चलते 15 दिन तक यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

मस्तूरा से आगे हाईवे बंद
रुद्रप्रयाग। बर्फबारी के कारण कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे मार्ग मस्तूरा से आगे बंद हो गया है। वहीं, मक्कू-पलद्वाड़ी, बांसबाड़ा-कर्णसिल-कंडारा, जाल-चौमासी, ऊखीमठ-राउंलेक और रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग बारिश व बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed