फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Veer Naris honored on the raising day of the battalion

बटालियन की स्थापना दिवस पर वीर नारियां सम्मानित

Thu, 03 Mar 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Veer Naris honored on the raising day of the battalion
गढ़वाल रायफल्स की 16वीं बटालियन का 42वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

16वीं बटालियन दि गढ़वाल रायफ्ल्स पूर्व सैनिक संगठन ने स्वयं के प्रयासों से आयोजित स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हवलदार स्व. उम्मेद सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने किया। विशिष्ठ अतिथि सूबेदार राजेंद्र सिंह कैंतुरा ने गढ़वाल रायफल्स की स्थापना और देश सेवा में योगदान के बारे में जानकारी दी। कमान अधिकारी और सूबेदार मेजर जसपाल सिंह द्वारा ही वीर नारियों के सम्मान के लिए शॉल व अन्य सामग्री भी अपने स्तर से मुहैया कराई गई। समारोह में वीर नारी सुशीला देवी, छुमा देवी, मुन्नी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि संगठन ने पहली बार बटालियन का स्थापना दिवस मनाया है, जो गौरव सेनानियों के खास दिन है। अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) महावीर सिंह ने कहा कि हमारा संगठन आमजन के साथ मिलकर ग्राम स्तर पर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम का समापन हवलदार (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed