फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Veer Chand Singh Garhwali Maikhanda First in Kabaddi

कबड्डी में वीर चंद सिंह गढ़वाली मैखंडा प्रथम

Tue, 09 Nov 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Veer Chand Singh Garhwali Maikhanda First in Kabaddi
राज्य स्थापना दिवस पर जीआईसी फाटा में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिपं सदस्य बबीता सजवाण ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। जीआईसी फाटा के मैदान में शुरू हुए खेल महाकुंभ में केदारघाटी के 12 स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्य वीएस चौहान ने कहा कि खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। पहले दिन आयोजित खेलों में जूनियर बालक वर्ग खो-खो, दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद में जीआईसी फाटा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। कबड्डी बालिका वर्ग वीर चंद सिंह गढ़वाली मैखंडा व ऊंची कूद में जूनियर स्कूल खड़िया प्रथम रहा। बुधवार 10 नवंबर को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें चयनित विजेता ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एसएन भट्ट, बैंकट रमण सेमवाल, क्षेपं सदस्य सुनीता देवी, पूनम देवी, पीटीए अध्यक्ष अनूप राणा, जगत सिंह रमोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed