फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vanyath Yatra of Mother Bhagwati Quarika Devi reached Tung village

त्यूंग गांव पहुंची मां भगवती क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा

Thu, 02 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Vanyath Yatra of Mother Bhagwati Quarika Devi reached Tung village
ब्लाक के छहज्यूला पट्टी की आराध्य मां भगवती क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। दो दिन परकंडी गांव में विश्राम के बाद मां भगवती ककोला गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए त्यूंग गांव पहुंची, जहां पर भक्तों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

92 वर्ष के बाद बीते साल 30 नवंबर से मां क्वांरिका देवी की वन्याथ शुरू हुई थी। अपने छहज्यूला के गांवों का भ्रमण करने के बाद 19 दिसंबर को देवी की वन्याथ यात्रा ने उत्तर दिशा के गांवों के लिए प्रस्थान किया था। बडेथ, गबनी गांव, चंद्रापुरी, भटवाड़ी, जलई-सुरसाल होते हुए देवी मां परकंडी गांव पहुंची थीं। गांव में दो दिन के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को क्वांरिका देवी ने अन्य गांवों के लिए प्रस्थान किया और दोपहर को ककोला गांव पहुंचीं। यहां पर ग्रामीणों ने सामूहिक अर्घ्य लगाया। इसके बाद यहां से विदा लेते हुए आराध्य देवी की वन्याथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए त्यूंग गांव पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों ने आराध्य को अर्घ्य लगाते हुए पूजा-अर्चना की गई। गांव में रात्रि जागरण भी किया गया। वन्याथ यात्रा समिति के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर ने बताया कि शुक्रवार को वन्याथ यात्रा पलद्वाड़ी गांव का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए भींगी गांव पहुंचेगी। इस मौके पर पंडित ब्रजमोहन भट्ट, सुभाष चंद्र भट्ट, मनीष भट्ट, जितेंद्र कुंवर, विनोद रावत और बीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed