फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uttarakhand Weather: Heavy snowfall in Badri-Kedar, Hemkund Sahib about 11 feet of snow in Kedarnath Dham

Uttarakhand Weather: बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब में जमकर हुई बर्फबारी, केदारनाथ धाम में है करीब 11 फीट बर्फ

Thu, 20 Jan 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

केदारनाथ में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके बाद यहां दिनभर बर्फबारी होती रही। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला, चोपता सहित हरियाली कांठा में भी जमकर बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy snowfall in Badri-Kedar, Hemkund Sahib about 11 feet of snow in Kedarnath Dham
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

बृहस्पतिवार को भी तड़के से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, सहित ऊंचाई वाले गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। देर शाम तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही। वहीं केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। धाम में लगभग एक फीट से अधिक ताजी बर्फ जमी है। जबकि पहले से करीब दस फीट बर्फ जमा है। यहां पुलिस टीम के साथ कुछ साधु-संत ही मौजूद हैं। 

विज्ञापन

दो दिन तक बिगड़े मौसम के बीच बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके बाद यहां दिनभर बर्फबारी होती रही। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला, चोपता सहित हरियाली कांठा में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लाक के ऊपरी क्षेत्र के गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों को झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी से 50 से अधिक गांवों में लोगों को आवाजाही सहित दैनिक कार्यों को लेकर परेशान होना पड़ा था। इधर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में दोपहर बाद बारिश हुई, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और हल्की बर्फबारी से गिरा तापमान 

नई टिहरी। बृहस्पतिवार को मौसम की बेरुखी से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। सुबह से ही बूंदाबांदी होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से दिनभर शीतलहर चलती रही। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से पर्यटन स्थल धनोल्टी, काणाताल, प्रतापनगर, सेम-मुखेम और गंगी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। यह बर्फबारी जहां स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है, वहीं पर्यटकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए धनोल्टी पहुंचते रहे। दिनभर बूंदाबांदी और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रानीचौरी के तकनीकी अधिकारी प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि बारिश और शीतलहर के चलते जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री और न्यूनतम 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed