फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand in the semifinals with Bhaskar's winning shot on the last ball

अंतिम गेंद पर भास्कर के विजयी शॉट से उत्तराखंड सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand in the semifinals with Bhaskar's winning shot on the last ball
राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद खुशी जताती उत्तराख? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। महाराजा विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय ग्राउंड में चल रहे राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने जम्मू कश्मीर को अंतिम गेंद पर हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड के उप कप्तान भास्कर शाह ने अंतिम गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

जयपुर में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मैच में रविवार को जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जम्मू कश्मीर की टीम ने 13.5 ओवरों में 73 रन बनाकर ढेर हो गई। उत्तराखंड की टीम के लिए गेंदबाज प्रदीप ने चार विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम बल्लेबाज सूर्य प्रताप भंडारी 32 रनों की पारी के बावजूद आखिरी ओवरों में संघर्ष करती दिखी।
विज्ञापन

लेकिन अंतिम गेंद पर उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान भास्कर ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान हरीश चौधरी ने कहा कि शानदार बल्लेेबाजी के लिए सूर्यप्रताप भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोमवार को उत्तराखंड और तमिलनाडु की टीम के बीच सेमी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed