{"_id":"5e24aac28ebc3e4b1b5cc877","slug":"uproar-at-the-gate-of-nadehi-sugar-mill-rudrapur-news-hld3702218173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादेही चीनी मिल के गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादेही चीनी मिल के गेट पर हंगामा
विज्ञापन
जसपुर। नादेही में राज्य राजमार्ग पर बेतरतीब खड़ी ट्रॉलियों को हटवाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन चार ट्रॉलियों की लाइटें फोड़कर टायरों की हवा निकाल दी। विरोध कर रहे एक किसान के हाथ में पुलिस ने डंडा मार कर घायल कर दिया। इससे मिल गेट पर हंगामा हो गया। आक्रोशित किसानों के साथ घायल किसान मिल की चेन पर बैठ गया। इससे मिल को करीब डेढ़ घंटे बंद करना पड़ा। बाद में पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंचकर मिल का संचालन शुरू कराया। भड़के किसान पुलिस चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर मिल के जीएम भी मौके पर पहुंच गए थे।
रविवार शाम नादेही चीनी मिल की ओर से अधिक पर्चियां जारी करने पर गन्ने से भरी अधिक ट्रॉलियां आ गईं। पूरे दिन में करीब 80 ट्रॉलियों की तौल की गई, जबकि 100 ट्रॉलियां लाइन में लगकर राज्जीय मार्ग पर खड़ी थीं। बताते हैं कि सड़क पर ट्रॉलियों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने को पुलिस ने ट्रॉलियों को हटवाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस बीच पुलिस ने कुछ ट्रॉलियों की हवा निकाल दी। किसानों ने हवा निकालने को मना किया। आरोप है कि पुलिस ने तीन से चार ट्रॉलियों की हेड लाइटों पर डंडे मारकर तोड़ दिया। इससे किसान भड़क गए। वह पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।
आरोप है कि इसी बीच पुलिस ने ग्राम रामनगरवन निवासी संदीप चौहान के हाथ में डंडा मार दिया। इससे किसान भड़क गए और घायल किसान अन्य किसानों को लेकर मिल के चेन पर पहुंचा और पेराई रोक दी। इससे मिल करीब डेढ़ घंटे बंद रही। इस बीच कोई मिल कर्मी किसान की सुध लेने नहीं पहुंचा। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पुलिस उपनिरीक्षक जीएस अधिकारी ने घायल का हाल जाना। पूर्व विधायक ने घायल को समझाकर उसे चेन से उठाकर मिल को श्ुारू कराया। साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि पूर्व में भी पुलिस कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। किसानों ने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। इस बीच जीएम चन्द्र सिंह इमलाल भी मिल में पहुंचे और घायल किसान एवं अन्य किसानों से वार्ता की। किसानों ने जीएम से पुलिस चौकी इंचार्ज को हटाने एवं व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। जीएम सीएस इमलाल ने बताया कि अधिक ट्रॉली आने से ऐसी स्थिति बनी है। पुलिस एवं किसानों में वार्ता कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने बताया कि सड़क पर जाम लगा था। व्यवस्था बनाने को दो ट्रॉलियों की हवा निकाली गई। बिष्ट ने डंडा मारने के आरोप को सिरे से नकार दिया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, मनोज चौहान, ब्रहमानंद, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।