{"_id":"5808fd184f1c1b9f1b7048cb","slug":"uncontrolled-car-falls-into-ditch-killing-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा बाजार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक और एक अन्य बैंक कर्मी सहित एक एसएसबी जवान की मौके पर मौत हो गई। बैंक प्रबंधक मेरठ और दो अन्य मृतक रतूड़ा गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना पर रुद्रप्रयाग से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम की मदद से शवों को खाई से निकाला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह अलकनंदा नदी के दूसरे छोर पर बसे धारकोट गांव में रहने वाले नेपाली मजदूरों ने रतूड़ा बाजार के समीप वाहन के खाई में गिरे होने की सूचना किसी स्थानीय व्यक्ति को दी। इस पर रतूड़ा बाजार और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
सूचना पर रुद्रप्रयाग से पुलिस टीम सुबह साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची तो सड़क से डेढ़ सौ मीटर नीचे नदी किनारे एक हुंडई की कार दुर्घटनाग्रस्त मिली और उसके समीप तीन शव थे। इनकी शिनाख्त रतूड़ा में संचालित पीएनबी शाखा के प्रबंधक राहुल कुमार (33) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी पंचवटी कालोनी, निकट जयदेवी नगर मेरठ, पीएनबी के ही कर्मी अमित शाह (31) पुत्र गेंठा लाल और पंकज पंवार (26) पुत्र प्रमोद सिंह निवासी रतूड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पंकज एसएसबी में असम में तैनात थे और एक सप्ताह पूर्व ही डेढ़ माह की छुट्टी पर घर पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी राम कुमार जुयाल ने बताया कि ये तीनों बुधवार रात 10 बजे रतूड़ा से घोलतीर जा रहे थे।
बाजार से करीब सौ मीटर आगे जाते ही वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी किनारे जा गिरा। शवों की स्थिति देखकर लगता है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला। तीनों का फोन स्विच ऑफ था।