फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukrand leader fasted for the problem of East Bangar

पूर्वी बांगर की समस्या को लेकर उक्रांद नेता ने किया उपवास

Thu, 26 Aug 2021 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ukrand leader fasted for the problem of East Bangar
जखोली ब्लॉक के बांगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल के नेता मोहित डिमरी ने रणधार में स्थानीय लोगों के साथ एक दिन का उपवास रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपवास पर बैठे उक्रांद नेता मोहित डिमरी ने कहा कि बांगर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। यहां सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। आधुनिकता के दौर में भी लोग संचार सेवा से वंचित हैं, जबकि यहां पर्यटन व स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व ग्राम प्रधान उमेद सिंह नेगी, भगत सिंह चौहान आदि का कहना था कि मयाली-रणधार-बधाणी मोटर मार्ग को हॉटमिक्स और गोरपा-सिरवाड़ी व लिस्वाल्टा मोटर मार्ग को का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। वहीं, भटवाड़ी-पुजारगांव व गंगानगर-वासुदेव मार्ग का निर्माण अधर में लटका है, जिससे क्षेत्रीय जनता को मीलों नापना पड़ रहा है। इस मौके पर आजाद पंवार, अरविंद शुक्ला, वंदना रावत, कमल रावत, जय भट्ट, अनिल राणा, सुमित कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed