फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ukrand installed locks on the shops built on the new bus stand

उक्रांद ने नया बस अड्डा मार्ग पर बनी दुकानों पर जड़े ताले

Sat, 31 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ukrand installed locks on the shops built on the new bus stand
रुद्रप्रयाग में नया बस अड्डा मार्ग पर निर्मित दुकानों पर तालाबंदी करते उक्रांद जिलाध्यक्ष राजे? - फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर पालिका की भूमि पर नया बस अड्डे पर निर्मित दुकानों पर ताला लगा दिया है। उन्होंने नगर पालिका पर दुकानों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं पालिका का कहना है कि उसने दुकानों का निर्माण नहीं करवाया है।
विज्ञापन

उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, उपाध्यक्ष मोहित डिमरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने दो दिन पहलेे जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर नया बस अड्डा मार्ग पर चार दुकानों के निर्माण की जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि नगर पालिका ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ये दुकानें बनाई हैं। पूर्व में भी सूचना के अधिकार में भी नगर पालिका ने सही जानकारी नहीं दी और राज्य सूचना आयोग ने 25000 रुपये जुर्माना लगाया था। तालाबंदी के दौरान अशोक चौधरी, जितार सिंह जगवाण, अदीप नेगी, सूरत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि बोर्ड बैठक में दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव लाया गया था लेकिन पालिका ने किसी भी प्रकार का कोई निर्माण न तो कराया गया और न इसके लिए धनराशि जारी की है। नया बस अड्डा मार्ग पर निर्मित दुकानें किसकी हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed