{"_id":"61ddaaf3d35bf146c9429ad6","slug":"two-professors-and-three-students-infected-in-pg-college-agastyamuni-rudrapryag-news-drn4013866165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रोफेसर व तीन छात्र कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रोफेसर व तीन छात्र कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Two professors and three students infected in PG College Agastyamuni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में तीन छात्र व दो शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही बीएड परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के तहत कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेज में एक माह का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। इधर, जिले में अभी तक कोरोना के 25 मामले आ चुके हैं।
प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने बताया कि प्रतिदिन परीक्षा कक्ष सहित अन्य स्थलों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जनपद में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।
11 हजार युवाओं का लगा टीका
रुद्रप्रयाग। जिले में 11 हजार किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि चार दिवसीय अभियान के तहत स्कूलों में 15 से 17 वर्ष के 8 हजार से अधिक छात्रों को टीका लगाया गया। जबकि जनवरी के पहले सप्ताह में 18वें वर्ष में प्रवेश करने वाले ढाई हजार किशोरों को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों पर लग रहा बूस्टर डोज
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग सहित सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फ्रंट लाइन स्वास्थ्य वर्कर को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि एक सप्ताह में जिले में विभागीय सभी फ्रंट लाइन वर्कर को डोज लगा दी जाएगी।