फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two members of a pickpocket gang arrested in Kedarnath Dham

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में जेबकतरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two members of a pickpocket gang arrested in Kedarnath Dham
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रियों के पर्स और बैग चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, दस्तावेज और नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को केदारनाथ चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग पर थे। इस दौरान पुलिस को शिकायत मिली कि घोड़ापड़ाव के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं जो यात्रियों का सामान चोरी करने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई। आरोपियों के पास से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पर्स, हैंडबैग, 5450 रुपये नकद और एक रेलवे टिकट भी बरामद हुआ। गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहता था और लाइन में खड़े यात्रियों को निशाना बनाता था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed