फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two accused who shot Guldar caught

गुलदार को गोली मारने वाले दो आरोपी दबोचे

Tue, 13 Apr 2021 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Two accused who shot Guldar caught
जखोली विकासखंड के डंगवाल गांव में गुलदार को गोली मारकर घायल करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर में घायल मादा गुलदार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर रेंजर रजनीश लोहानी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राजेंद्र सिंह निवासी सेम-बड़मा और विनोद चंद्र निवासी डंगवाल गांव को गुलदार को गोली मारने के जुर्म में गिरफ्तार किया। आरोपियों को रेंज कार्यालय लाया गया। जहां वन्य जीव अधिनियम की धारा 9/51 में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेंजर लोहनी ने बताया कि बीते दो अप्रैल को डंगवाल गांव मोटर मार्ग पर एक गुलदार घायल हालत में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर घायल वन्य जीव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा घायल गुलदार के पेट से एक गोली निकाली गई है। ढाई वर्षीय मादा गुलदार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। रेंजर ने बताया कि पेट से निकाली गई गोली के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों द्वारा जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया था, वह बरामद नहीं हो पाई है। बताया कि 2 अप्रैल की रात विनोद चंद ने गुलदार पर गोली मारी थी। रातभर ढूंढने के बाद भी उन्हें गुलदार नहीं मिला। विभागीय टीम में डिप्टी रेंजर दिलबरी लाल, वन दरोगा अनूप रावत, वन आरक्षी कुलदीप थपलियाल, आशुतोष पुरोहित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed