फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tungnath Cricket Club Sari became champion

Rudraprayag News: तुंगनाथ क्रिकेट क्लब सारी बना चैंपियन

Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Tungnath Cricket Club Sari became champion
प्रयास क्रिकेट कमेटी के सहयोग से तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा गांव में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

ऊखीमठ। प्रयास क्रिकेट कमेटी के सहयोग से तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें तुंगनाथ क्रिकेट क्लब सारी विजेता और पंवार स्पोर्ट्स क्लब गौंडार उप विजेता रहा। विजेता टीम के सुबोध नेगी को मैन ऑफ द मैच और ताजवर पंवार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
सोमवार को आकाशकामिनी खेल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर स्पोर्ट्स क्लब गौंडार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तुंगनाथ क्रिकेट क्लब सारी ने 14.2 ओवर में 6 विकेट पर जरूरी रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ग्रामस्तर पर खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को अवसर मिल रहे हैं। विशिष्ट अतिथि हिमालयन ग्रामीण विकास संस्था सचिव डाॅ. कैलाश पुष्पवाण ने कहा कि प्रतिभागियों को खेल, खेल भावना से खेलना चाहिए और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुंवर सिंह बजवाल ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कमेटी के अध्यक्ष दर्शन बजवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 106 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, वीर सिंह पंवार, रवींद्र रावत, भगत सिंह पंवार, राहुल बजवाल, दिनेश बजवाल, देवेंद्र बजवाल, कुलदीप रावत, कुंवर सिंह नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed