फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tunganath will be closed on 4th and Madmaheshwar will be closed on 20th November.

Rudraprayag News: चार को तुंगनाथ और 20 नवंबर बंद होंगे मद्महेश्वर के कपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tunganath will be closed on 4th and Madmaheshwar will be closed on 20th November.

विज्ञापन
पंचकेदार में द्वितीय मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट चार नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कू में आचार्यगणों ने पंचांग गणना से कपाट होने की तिथि व समय तय किया है। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के पावन पर्व पर आगामी तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शनिवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आचार्य यशोधर मैठाणी ने पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्मेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि तय की। पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन




इसी दिन बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए गौंडार पहुंचेगी। 21 को डोली रांसी व 22 को गिरिया गांव में प्रवास करेगी और 23 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मर्कटेश्वर मंदिर मक्कू में पंचांग गणना से तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। आचार्य भारत मैठाणी ने पंचांग गणना कर तिथि तय की। पंचांग गणना के हिसाब से चार नवंबर को तुंगनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे। इसी दिन आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मूल मंदिर से शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान करते हुए चोपता पहुंचेगी।




पांच व छह नवंबर को डोली भनकुन गुफा में प्रवास करेगी और सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ छह महीने की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए मर्कटेश्वर मंदिर मक्कू में विराजमान हो जाएंगे। इस मौके पर मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी, आचार्य मुकेश मैठाणी, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, उमादत्त विनोद मैठाणी, भंडारी जीतपाल, माहेश्वर प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed