{"_id":"fee912e6ac6842184b49ecbce0e9708a","slug":"tue-female-team-in-the-village-temperance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंगल दल ने की गांव में शराबबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंगल दल ने की गांव में शराबबंदी
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत मुन्नादेवल को शराबमुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने कमर कस दी है। महिला मंगल दल ने सार्वजनिक व निजी कार्यों में गांव में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शराब के नशे में पकड़े जाने पर उक्त आर्थिक दंड के साथ सामाजिक बहिष्कार का निर्णय भी लिया गया है।
सोमवार को महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव को शराबमुक्त बनाने का निर्णय लिया गया। गांव में व्यक्तिगत हो चाहे सामूहिक। किसी भी प्रकार से कोई शराब का सेवन नहीं करेगा। शराब के नशे में गांव में आने पर आर्थिक दंड वसूलने के साथ ही उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। महिलाओं का कहना था कि शराब के बढ़ते प्रचलन से गांव की युवा पीढ़ी पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। वही विवाह व अन्य सामाजिक कार्यों में माहौल भी खराब हो रहा है। शराबबंदी को लेकर प्रत्येक माह में पहले सोमवार को बैठक करने और गांव में स्वच्छता के लिए 15-15 दिन में श्रमदान का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान बंदरों के आतंक से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी भेजा गया। बैठक में आशा देवी, रुकमणी देवी, लज्जु देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी। इधर, महिला मंगल दल की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत कर हरसंभव सहयोग की बात कही है।