फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trolley upset by a poor rural day.

ट्राली खराब होने से ग्रामीण दिनभर परेशान

Sun, 21 Aug 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 21 Aug 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Trolley upset by a poor rural day.
रविवार को चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली आठ घंटे तक रही खराब। बच्चों को पीठ पर लिए ट्राली ठीक होने का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala

 चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली खराब होने से ग्रामीण आठ घंटे तक परेशान रहे। नदी के दूसरी तरफ बसे गांवों के लोग घरों को जाने के लिए भूखे-प्यासे ट्राली ठीक होने का इंतजार करते रहे। सूचना पर भी लोनिवि का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। शाम सवा सात बजे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे ट्राली ठीक कर नदी पार की।

विज्ञापन


चंद्रापुरी में लगी ट्राली रविवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे खराब हो गई थी। इस दौरान जहां नैली, अरखुंड, चंद्रापुरी सहित क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग बाजार नहीं आ सके। वहीं, चंद्रापुरी बाजार से घर जाने वाले कई ग्रामीण ट्राली ठीक होने का इंतजार करते रहे। व्यापार संघ द्वारा लोनिवि और प्रशासन को दोपहर 12 बजे समस्या से अवगत कराया गया। इस दौरान सवा एक बजे नायब तहसीलदार वाईएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन


बावजूद शाम सवा सात बजे तक भी विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई। विश्वनाथ सिंह, विश्वमित्र भट्ट आदि का कहना है कि पिछले माह हुए हादसे के बाद भी लोनिवि की नींद नहीं टूटी है। ग्रामीण आठ घंटे तक ट्राली ठीक होने के इंतजार में धूप बैठे रहे। रात साढ़े आठ बजे के बाद भी टार्च के उजाले में ग्रामीण ट्राली से नदी पार करते रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed