फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trials of senior and under-23 cricket team from 17

सीनियर व अंडर-23 क्रिकेट टीम के ट्रायल 17 से

Wed, 14 Oct 2020 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Trials of senior and under-23 cricket team from 17
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर व अंडर-23 आयु वर्ग का ट्रायल 17 अक्तूबर से गुलाबराय मैदान में शुरू होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश जमलोकी एवं सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के काराण देश में सभी खेल गतिविधियां लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। अब, अनलॉक प्रक्रिया में सरकार द्वारा जरूरी दिशा-निर्देशों के साथ खेल आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कहा कि बीसीसीआई के निर्देशानसुर उत्तराखंड क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बार लीग के बजाय सिर्फ ट्रायल से खिलाड़ियों का चयन करेगा। इसके बाद 17 अक्तूबर से जिला स्तर पर सीनियर व अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। बताया कि 17 अक्तूबर को सीनियर वर्ग के ट्रायल होंगे। जबकि 18 व 19 अक्तूबर को अंडर-23 आयु वर्ग के ट्रायल होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, बीरपाल लाल, प्रशांत बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed