फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Trekkers safely brought to police

ट्रैकर्स को सकुशल ले आया पुलिस दल

Wed, 09 Dec 2015 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Wed, 09 Dec 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली निवासी रवि ध्यानी पुत्र नंदा बल्लभ ध्यानी, ललित बबाड़ी पुत्र रमेश चंद्र बबाड़ी, अभिषेक मेहता पुत्र पुरुषोत्तम मेहता और कोंपल गोयल पुत्री मनोज कुमार 5 दिसंबर को देवरियाताल ट्रैकिंग के लिए आए थे। 7 दिसंबर को ये चारों रोणी बुग्याल से निकलने के बाद रास्ता भटक गए थे।
विज्ञापन


इन्हाेंने पुलिस कंट्रोल रूम को 8 दिसंबर को रास्ता भटकने की सूचना दी।  ट्रैकर्स को खोजने के लिए गुप्तकाशी के थानाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में रेसक्यू टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी खोजबीन के बाद भी ट्रैकर्स की सही लोकेशन का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस मुख्यालय से ट्रैकर्स रवि ध्यानी के मोबाइल की जीपीएस लोकेशन निकालकर कर सभी ट्रैकर्स की सही लोकेशन का पता लगाकर पुलिस रेसक्यू टीम को बताई गई। टीम ने देवरियाताल क्षेत्र की काम्बिंग कर रात 11 बजे रास्ता भटके ट्रैकर्स की सही लोकेशन का पता लगा और 9 दिसंबर की सुबह 6 बजे टीम ट्रैकर्स के पास पहुंची। पुलिस रेसक्यू टीम शाम को इन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उनके परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है। इधर, एसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस रेसक्यू टीम ने सराहनीय कार्य किया है। टीम को आईजी गढ़वाल की ओर से 5 हजार और एसपी की ओर से ढाई हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed