फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders warned of agitation for bypass construction

Rudraprayag News: बाईपास निर्माण के लिए व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 29 Aug 2023 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Traders warned of agitation for bypass construction
दो सितंबर को बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अगस्त्यमुनि। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर निर्माणाधीन बेडूबगड़ बाईपास के निर्माण की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यापार मंडल ने आगामी एक सितंबर तक बाईपास को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर दो को बाजार बंद कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने केदारनाथ विधायक शैलारानी को भी समस्या बताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार से भेंट करते हुए नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि अगस्त्यमुनि में 40 से अधिक व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। प्रशासन व एनएच की इस कार्रवाई से संबंधित व्यापारी परेशान हैं। चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिस पर 70 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिल कटिंग पर रोक के चलते लंबे समय से कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने बताया कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत प्रस्तावित बाईपास की उचित पैरवी नहीं की गई जिससे यह दिक्कत हुई है। बाईपास का निर्माण अधिकांश नाप भूमि पर हो रहा है। एनएच द्वारा प्रभावितों को मुआवजा भी दिया जा चुका है। शेष वन भूमि क्षेत्र में पहले ही कटिंग की जा चुकी है। अब, बाईपास निर्माण में कोई दिक्कत नहीं होने के बाद भी काम ठप पड़ा है। ज्ञापन में व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री मोहन रौतेला, बाईपास निर्माण समिति के भूपेंद्र राणा, विजय बंगरवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed