फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tourists flocking to mountain tourist places

पहाड़ के पर्यटक स्थलों पर उमड़ रहे पर्यटक

Wed, 29 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Tourists flocking to mountain tourist places
मंगलवार देर शाम को हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को पर्यटक स्थल चोपता के बुग्यालों में बर्फ का आनंद ? - फोटो : RUDRAPRYAG
नए साल के जश्न के लिए चोपता, बनियाकुंड, दुलगबिट्टा में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। यहां सभी होटल, लॉज, हट्स और टेंट तीन जनवरी तक बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को कई पर्यटक बुग्याली ढलान पर बर्फ का आनंद लेते नजर आए। चोपता व अन्य स्थानों पर दोपहर बाद से ही तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि नया साल के जश्न के लिए पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को क्षेत्र में करीब तीन हजार पर्यटक मौजूद थे। पर्यटन गाइड आनंद सिंह ने बताया कि चोपता से तुंगनाथ होते हुए चंद्रशिला तक एक दिन में कम से कम 10 दल ट्रेकिंग कर रहे हैं। चोपता में दिसंबर माह में 9966 पर्यटक पहुंच चुके हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष जुलाई से नवंबर तक क्षेत्र में 40 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।

इधर, पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि चोपता में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही मक्कूमठ में बरियर लगा दिया गया है। चोपता पहुंचने वाले पर्यटकों को कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर दुगलबिट्टा से आगे बर्फ व पाला से हो रही फिसलन से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed