फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Torrential rain halts travel vehicles, floods storm drains

Rudraprayag News: मूसलाधार बारिश से यात्रा वाहन रोके, बरसाती नाले ऊफान पर

Sat, 02 May 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 02 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain halts travel vehicles, floods storm drains
खेतों में तैयार गेहूं की फसल हुई बरबाद
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जनपद में बीते तीन दिनों से जारी बारिश के बीच शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, जखोली, ऊखीमठ और गुप्तकाशी समेत कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। वहीं केदारनाथ और तुंगनाथ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और अधिक संख्या में यात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि शाम होते-होते तेज बारिश के चलते एहतियातन गुप्तकाशी, कुंड, काकड़गाड़ और अन्य चेक पोस्टों पर यात्रा वाहनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। कुंड और गुप्तकाशी के बीच बरसाती नाले ऊफान पर होने के कारण यहां एक घंटे तक यातायात को रोका गया। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार वर्षा को देखते हुए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य एजेंसियां समन्वय बनाकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।


इनसेट
फसलों को भारी नुकसान
गुप्तकाशी। केदारघाटी के कई गांवों में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं हाल ही में बोई गई धान की फसल को भी क्षति होने की सूचना है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। देवर गांव से सामाजिक कार्यकर्ता राय सिंह चौहान ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार थी और काटने की तैयारी चल रही थी। मगर शनिवार को भयंकर ओलावृष्टि से पूरी खेती बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed