फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today, the second and third Kedar kapat closes will be decided

आज तय होगी द्वितीय केदार व तृतीय केदार के कपाट बंद होने की तिथि

Sat, 24 Oct 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Today, the second and third Kedar kapat closes will be decided
विजयदशमी के पावन पर्व पर आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि तय की जाएगी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय तय होगा। धाम के कपाट भैयादूज पर बंद होते हैं।
विज्ञापन

रविवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर सुबह आठ बजे पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कार्याधिकारी एनपी जमलोकी व अन्य हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि व समय तय किया जाएगा। वहीं, मार्केण्डेय मंदिर मक्कू में हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में आचार्यगणों द्वारा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि तय की जाएगी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण केदारनाथ समेत द्वितीय व तृतीय केदार में कपाटोद्घाटन के बाद लगभग सवा माह तक सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन बीते एक माह से धामों में नियमित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed