फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today Lord Tungnath will sit in Markandeya temple

आज मार्कंडेय मंदिर में विराजेंगे भगवान तुंगनाथ

Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Today Lord Tungnath will sit in Markandeya temple
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव भनकुन गुफा पहुंच गई है। आज शुक्रवार को बाबा तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी, जहां आगामी छह माह तक भक्तों द्वारा बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे चोपता स्थित भूतनाथ मंदिर में पुजारी अतुल मैठाणी ने भगवान तुंगनाथ का श्रृंगार किया। इसके बाद आराध्य को भोग लगाते हुए आरती की गई। सुबह नौ बजे तृतीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान करते हुए चोपता बाजार पहुंची, जहां काफी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। यहां से आगे बढ़ते हुए डोली पूर्वाह्न 11.30 मक्कू बैंड पहुंची, जहां भक्तों ने भगवान तुंगनाथ की डोली को पगड़ी पहनाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। अल्प विश्राम के बाद बाद चल विग्रह डोली हुड्ड़ू गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने अपने भगवान को अर्घ्य लगाया और दर्शन किए। बाबा की डोली के बणतोली पहुंचने पर तुंगनाथ घाटी के करोखी, दुर्गानगर, दिलमी, सारी, उषाड़ा, दैड़ा, हुड्डू, कांडा व बरंगाली के ग्रामीणों ने सामूहिक भोग अर्पित किया। इस मौके पर पूजा-अर्चना की गई। यहां से आगे बढ़ते हुए डोली देर शाम रात्रि प्रवास के लिए भनकुन गुफा पहुंची। इस अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, राजकुमार नौटियाल, पुजारी राजशेखर लिंग, गंगाधर लिंग, लक्ष्मण सिंह नेगी, संदीप बेंजवाल, सुमित सेमवाल, अनिल नौटियाल समेत अन्य श्रद्धालुजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed