फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today, Anasuya Devi will meet Dhari Devi

आज, धारी देवी से भेंट करेगी मंडल की आराध्य अनसूया देवी

Mon, 06 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Today, Anasuya Devi will meet Dhari Devi
अगस्त्यमुनि। चमोली जनपद के मंडल क्षेत्र की आराध्य मां भगवती अनसूया माता ने दिवारा यात्रा के तहत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर देवी के दर्शन व आशीर्वाद के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। रात्रि प्रवास के लिए माता की दिवारा बनियाड़ी गांव पहुंची, जहां पर महिला मंगल दल ने रात्रि जागरण भी किया। मंगलवार को माता अनसूया देवी धारी देवी के दर्शन कर रात्रि प्रवास को श्रीकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन

सोमवार को दिवारा यात्रा ने सिद्धपीठ कोटेश्वर महादेव से प्रस्थान किया। बेला, खुरड़ होते हुए देवी की यात्रा बेलणी से भटवाड़ी से तिलवाड़ा पहुंची। यहां पर भक्तों को दर्शन देते हुए माता अनसूया की दिवारा यात्रा अगस्त्यमुनि नगर पहुंची। इसके बाद नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आराध्य ने ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए आशीर्वाद दिया। दोपहर को माता अनसूया की डोली महर्षि अगस्त्य ऋषि मंदिर पहुंची, जहां पर पुजारियों ने विशेष पूजा-अर्चना करते आराध्य को चुनरी चढ़ाई। इस अवसर पर भक्तों ने भी देवी को अर्घ्य लगाया। यहां से विजयनगर, जवाहर नगर व गंगानगर होते हुए दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बनियाड़ी गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, सोबत सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, पुजारी मदन प्रसाद सेमवाल, महादेव प्रसाद सेमवाल, हीरा सिंह राणा, बृजमोहन सिंह राणा व सुदर्शन सिंह तोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed