फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tirthapurohit Mahasabha gave support to the movement

तीर्थपुरोहित महासभा ने दिया आंदोलन को समर्थन

Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tirthapurohit Mahasabha gave support to the movement
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में धरना देते तीर्थपुरोहित। - फोटो : RUDRAPRYAG
अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा ने भी देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चल रहे तीर्थपुरोहितों के आंदोलन को समर्थन दिया है। महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बोर्ड भंग करने की मांग की है। इधर, केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने धरना देते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना देते हुए बोर्ड भंग करने को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों की अनदेखी कर बोर्ड का गठन किया है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने तीर्थपुरोहित समाज को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन वे भी अपने तीन माह के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोर्ड को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं, जिससे तीर्थपुरोहित नाराज हैं। अब, आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा भी उतर आई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के हवाले से आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बोर्ड भंग करने की मांग की गई है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर मंदिरों के अधिग्रहण व सरकारीकरण से मुक्ति के लिए देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed