फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tilwara won kabaddi competition

तिलवाड़ा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Wed, 25 Aug 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Tilwara won kabaddi competition
जखोली विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज तैला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में तिलवाड़ा की टीम विजेता और तुनेटा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में नई दिल्ली समेत राज्य व जिले की 23 टीमों ने हिस्सा किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिलवाड़ा और तुनेटा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में तिलवाड़ा की टीम ने तुनेटा को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने विजेता व उप विजेता टीम को नकद धनराशि और ट्रॉफी भेंट की। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक रावत और उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह पंवार ने बताया कि आगामी समय में ग्राम स्तर पर भी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान बीना गोस्वामी, केएस रावत, अनसूया देवी, मंजू देवी, भगत चौहान, रोहित राणा, दीपक पंवार, मेहरबान ङ्क्षसह नेगी, रमेश लाल, गुमान लाल, रघुवीर लाल, शूरवीर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed