फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tiger In Rudrapur Collectorate

कलक्ट्रेट परिसर में तेंदुआ दिखने से हुआ दहशत का माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tiger In Rudrapur Collectorate
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जानकारी लेते एनएस दुर्गापाल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर में तेंदुए की दस्तक ने परिसर में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत फैला दी। डीएम आवास के समीप तेंदुआ एक झाड़ी से छलांग लगाकर दूसरी झाड़ी में जाकर ओझल हो गया। आनन-फानन में वनकर्मियों के साथ पुलिस कर्मी और अधिकारी भी वहां पहुंच गए। वन विभाग ने 12 कर्मचारियों की टीमें गठित कर गश्त में लगा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रट परिसर में डीएम आवास के पास सड़क के किनारे उगी झाड़ियों में किसी ने तेंदुए को बैठे देखा। इसकी सूचना कलक्ट्रेट अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही वन कर्मियों को भी दी गई। एसडीओ यूसी तिवारी ने डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में 10 कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया। इसी बीच एसएलओ नरेश दुर्गापाल, एडीएम मुक्ता मिश्रा सहित कईं कर्मचारी भी पहुंच गए। इधर, पंतनगर एसओ अशोक कुमार भी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सरकारी वाहन में लगे लाउडस्पीकर से लोगों को अपने घर जाने की अपील की। डिप्टी रेंजर ने बताया कि गश्त के दौरान उन्होंने और कर्मचारियों ने भी तेंदुआ देखा था। तेंदुआ जंगल से रास्ता भटककर कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया। रातभर गश्त करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। तेंदुआ स्वस्थ दिख रहा है।
विज्ञापन

पिंजरा लगाकर कैद किया जाएगा तेंदुआ
रुद्रपुर। तेंदुआ हमलावर भी हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने पूर्व भी कॉलोनी के पास तेंदुआ देखा गया था। डिप्टी रेंजर ने बताया तेंदुआ अगर यहां से नहीं गया तो उसे पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर बंदूक गश्त कर रहे वन कर्मी
रुद्रपुर। तेंदुआ आने के बाद कर्मचारी आत्मसुरक्षा के लिये बंदूक तक नहीं ले गये। देर रात तक कर्मचारी दो टॉर्च और लाठी-डंडों से गश्त करते रहे। घनी झाड़ियों के बीच छुपे तेंदुए ने वनकर्मियों पर गुर्राना भी शुरू कर दिया था। हालांकि वनकर्मी गश्त करते रहे। बताया जा रहा है कि वन विभाग की योजना तेंदुए को सुरक्षित टांडा जंगल तक पहुंचाने की है।

वन विभाग ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए सुरई रेंज से ट्रैंकुलाइज गन मंगवाई है। शनिवार को ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से तेंदुए की खोज की जाएगी और पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
-नरेश दुर्गापाल, ओसी कलक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed