फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three players selected for scholarship

Rudraprayag News: तीन खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन

Fri, 18 Aug 2023 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 18 Aug 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Three players selected for scholarship
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज नवासू-खेड़ाखाल के तीन छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इन मेधावी छात्रों ने न्याय पंचायत स्तर से लेकर जिले में अलग-अलग श्रेणी में टॉप 25 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

विद्यालय से स्नेहा रावत, अनुष्का रौथाण और पियूष रौथाण ने खेलो इंडिया के तहत न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिले स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति के लिए अपना स्थान पक्का किया। बताया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनुष्का बुरी तरह से घायल हो गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बेहतर टाइमिंग के साथ 600 मीटर दौड़ में अव्वल स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य जयकर्ण सिंह कंडवाल, व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर, शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह रौथाण, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आरएस रौथाण ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed