फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three people died due to corona infection

कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत

Sat, 24 Apr 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to corona infection
जिले में कोरोना संक्रमण से 26 वर्षीय युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 483 पहुंच गया है, जिसमें गंभीर रूप से बीमार को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर व कोविड केयर सेंटर अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। उधर, नई टिहरी के जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भी एक युवती की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात्रि को जखोली क्षेत्र गंभीर रूप से बीमार विमला देवी (55) को एंबुलेंस में जिला चिकित्सालय लाया गया था, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मौत का कारण कोरोना संक्रमण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह जिला मुख्यालय से सात किमी दूर एक गांव से अभिषेक (26) को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों लोग पहले से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि दोनों लोग कोरोना संक्रमित थे। दोनों मामलों में मृतकों के परिजनों की सैंपलिंग के साथ ही उनसे मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार को भी जनपद में 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 483 पहुंच गई है।

उधर, नई टिहरी में बौराड़ी सेक्टर आठ ए निवासी रक्षा रावत (22) पुत्री कमल सिंह रावत को बुखार की शिकायत थी। शनिवार सुबह युवती की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे कि कुछ ही देर बाद युवती ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल बौराड़ी का पीपीपी मोड में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट संचालन कर रहा है। अस्पताल के एचआर सैम कमर ने बताया कि मौत के बाद युवती की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed