फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three candidates withdrew, 17 contenders for eight positions in the fray

तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, आठ पदों के लिए 20 दावेदार मैदान में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three candidates withdrew, 17 contenders for eight positions in the fray
रुद्रपुर डिग्री कालेज में नामांकन पत्रों की जांच करती चुनाव संचालन समिति। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए तीन दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद आठ पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच में कोई भी नामांकन खारिज नहीं किया गया। सचिव पद पर दो दावेदारों के नाम वापसी के बाद एकमात्र बचे सागर अरोरा का निर्विरोध चुना जाना तय है। नौ सितंबर को मतदाता 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। इसमें उपाध्यक्ष पद पर शुभम सागर और सचिव पद पर दीपक चौधरी व अनिल कुमार ने नामांकन पत्र वापस लिए। इसके बाद बचे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई और चुनाव संचालन समिति ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाते हुए वैध करार देते हुए सूची कॉलेज में चस्पा की।
विज्ञापन

नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर शुभम तिवारी, सरबप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राज सिंह राना, शिवम कालड़ा, उपाध्यक्ष (छात्रा) सोनिया भाटिया, दीक्षा, कोषाध्यक्ष रजत अरोरा, सूरज सिंह भैसोड़ा, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अमित कुमार, आकाश कुमार, लवकुश पांडे, वाणिज्य संकाय के लिए आयुष श्रीवास्तव, हरीश कुमार, कला संकाय के लिए अमन कालड़ा, आकाश प्रजापति और विवि प्रतिनिधि के लिए अर्जुन यादव और जुगल व्यापारी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दुर्गाकांत प्रसाद चौधरी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए पाए गए हैं। सचिव पद पर सागर अरोरा, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ कुमार और सांस्कृतिक सचिव पद पर शुभम दास का निर्विरोध चुना जाना तय है। बताया कि आठ पदों के लिए 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
निर्विरोध सचिव बने सागर का स्वागत
रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्विरोध छात्रसंघ सचिव बने सागर अरोरा का पीएसए प्लाजा में निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के कार्यालय में स्वागत किया गया और मिठाई बांटी गई। वहां पूर्व अध्यक्ष सुनील चौहान, अंकुर वर्मा, सूर्यप्रताप भंडारी, जावेद अख्तर, सौरभ शर्मा, अनुज, हिमांशु कन्नौजिया, गौरव सिंह आदि थे।
समय खत्म होने के बाद आए दावेदार का वापस नहीं हुआ नामांकन
रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज की छात्र राजनीति में सियासी दिग्गजों का भी खुला दखल देखने को मिल रहा है। दरअसल शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने नामांकन वापसी के लिए दो घंटे (सुबह 10 से 12 बजे) का समय निर्धारित किया था। दो घंटे में तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे लेकिन 12:27 बजे उपाध्यक्ष पद पर राज सिंह राना नामांकन वापस करने पहुंचा।
चुनाव संचालन समिति ने नामांकन वापसी का समय खत्म होने का हवाला देते हुए नामांकन वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सियासी दिग्गज सक्रिय हो गए। मुख्य चुनाव प्रभारी सहित चुनाव संचालन समिति में शामिल प्राध्यापकों के पास दिग्गजों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। उन्होंने राज सिंह का नामांकन पत्र वापस लेने के लिए काफी दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन कॉलेज प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए नामांकन वापस करने से हाथ खड़े कर दिए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राज सिंह तय समय के बाद नामांकन वापस करने आया था, लिहाजा उसका नामांकन वापस नहीं किया गया।

छात्रसंघ चुनाव की आम सभा आज
रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आम सभा शनिवार को होगी। मुख्य चुनाव प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे से ऑडिटोरियम में आम सभा होगी। हर प्रत्याशी को बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास आईकार्ड होगा, उन्हें ही कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed