फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Third game Mahakumbh in Uttarakhand from 25 November

उत्तराखंड में तीसरा खेल महाकुंभ 25 नवंबर से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Third game Mahakumbh in Uttarakhand from 25 November
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों मे 25 नवंबर से तीसरे खेल महाकुंभ का आयोजन शुरू होने जा रहा है। वीडियो कांफ्रेस के जरिये खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी जिलों के डीएम को खेल महाकुंभ के सफल आयोेजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

देहरादून से खेल मंत्री पांडेय की वीडियो कांफ्रेंस में खेल खेल मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष खेल महाकुंभ में दो लाख सात हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इससे राज्य में खेल के प्रति माहौल तैयार हुआ था। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए जिन स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी, वहां पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय बनाए जाएं। खेल मंत्री ने ने बताया कि खेल महाकुंभ में 100 मीटर की बालक व बालिका दौड़ को प्रमुखता से रखा गया है। राज्यस्तर पर 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले बालक व बालिका को चौपहिया वाहन और नौ छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सचिव बीके संत ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ब्लॉक और जिलास्तर पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही पेयजल, सफाई, दवाओं व चिकित्सकों की व्यवस्था भी रहे। निदेशक खेल प्रताप सिंह शाह ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग के अतिरिक्त महिला वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए 21-25 आयु वर्ग भी शामिल किया गया है।

वीडियो कांफ्रेस मे एडीएम उत्तम सिंह चौहान, सीईओ रमेश चंद्र आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, एसीएमओ डॉ. उदयशंकर, बंशीधर तिवारी, मातादीन गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed