फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There should be an increase in scholarships for SC-ST students.

Rudraprayag News: एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में हो वृद्धि

Tue, 09 Jun 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 09 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
There should be an increase in scholarships for SC-ST students.
शिक्षकों ने सीएम को भेजा 19 सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में वृद्धि समेत कई मांगों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 19 सूत्री मांगों के संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा और जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

एसोसिएशन ने पात्रता नियमों में व्यावहारिक शिथिलीकरण और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर उसकी संस्तुतियों पर कार्रवाई करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत शुरू करने, पदोन्नति में आरक्षण संबंधी वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करवाने, संविदा, उपनल व आउटसोर्सिंग में आरक्षण व्यवस्था लागू करने आदि की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश लाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, मंत्री सुरेश आगरी, गिरीश आर्य, कैलाश चंद्र, हरीश टम्टा, महेंद्र शैलानी, मदन मोहानी आदि मौजूद रहे। वहीं रुद्रप्रयाग में भी अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा है। संगठन ने आरोप लगाया कि लंबे समय से विभिन्न मंचों के माध्यम से मांगें उठाई जा रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महिपाल कोहली, महामंत्री वीरपाल परस्वाण, संरक्षक जगदीश बंगरवाल, मुख्य सलाहकार बलदेव टम्टा, भुवनेश्वरी चंदानी, सुंदर लाल आर्य, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed